
Bangladesh T20 World Cup 2024 Team: टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, इंजर्ड खिलाड़ी को सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बांग्लादेश ने भी अपनी टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में चोटिल तस्कीन अहमद को बांग्लादेश को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल किया गया है. तस्कीन को उपकप्तानी भी दी गई हैं.
Bangladesh T20 World Cup 2024 Team Squad: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बांग्लादेश ने अपनी टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में चोटिल तस्कीन अहमद को बांग्लादेश को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल किया गया है.
खास बात यह है कि इंजर्ड खिलाड़ी तस्कीन को टीम की कप्तानी सौंपी गई. वहीं टीम की कमान नजमुल हुसैन शंतो को कप्तानी सौंपी गई है. जबकि बांग्लादेशी टीम में शाकिब अल हसन को भी जगह मिली है.
स्टार ऑलराउंडर शाकिब 2007 में उद्घाटन संस्करण के बाद से हर टी20 वर्ल्ड कप खेला है. शाकिब अल हसन की हाल में लंबे अंतराल के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए वापसी हुई थी.
तस्कीन अहमद को 12 मई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह वह मैच नहीं खेल पाए थे. उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट लिए थे, इस कारण उनको 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था.
धाकड़ तेज गेंदबाज तस्कीन को साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा था, अब वह अगले कुछ सप्ताह तक ट्रीटमेंट लेंगे. इसके बाद उनकी मैदान पर वापसी होगी.
Bangladesh Squad | ICC Men’s T20 World Cup West Indies & USA 2024 🫶 🇧🇩 #BCB #Cricket #T20WorldCup 2024 pic.twitter.com/GKJ89MzeLL

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









