
Bangladesh Squad for Pakistan Test Series: पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान... हिंदू क्रिकेटर लिटन दास को भी मिली जगह
AajTak
बांग्लादेश इन दिनों तख्तापलट और दंगे के माहौल से गुजर रहा है. वहां अब भी तनाव की स्थिति है. इसी बीच पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम 13 अगस्त को लाहौर पहुंच जाएगी. पाकिस्तान-बांग्लादेश टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा.
Bangladesh Squad for Pakistan Test Series: बांग्लादेश इन दिनों तख्तापलट और दंगे के माहौल से गुजर रहा है. पीएम शेख हसीना देश छोड़ चुकी हैं. मोहम्मद यूसुफ अंतरिम पीएम बने हैं. बांग्लादेश में अब भी तनाव की स्थिति है. इसी बीच क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं. उन्हें पाकिस्तान दौरे पर जाना है. इसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
इस टीम में बांग्लादेश के स्टार हिंदू क्रिकेटर लिटन दास को भी जगह मिली है. हालांकि वो टीम के साथ लगातार बने हुए हैं, मगर बांग्लादेश में जिस तरह से तख्तापलट हुआ, सरकार बदली और वहां दंगों के बीच हिंदूओं पर हमले हो रहे हैं, इसके बीच लिटन का टीम में सेलेक्शन हुआ है.
दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी 2 टेस्ट की सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुताबिक, बांग्लादेश टीम 13 अगस्त को लाहौर पहुंच जाएगी. पाकिस्तान-बांग्लादेश टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा.
इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम लाहौर पहुंचकर वहां तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी. साथ ही उसे ट्रेनिंग का भी भरपूर समय दिया जाएगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का आखिरी यानी दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा. यह मुकाबला कराची के मैदान पर होगा.
पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









