
BAN Vs NEP t20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने नेपाल को रौंदकर सुपर 8 की सीट बुक की, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का बनाया महारिकॉर्ड
AajTak
बांग्लादेश ने नेपाल को रौंदकर सुपर 8 में जगह बना ली है. वह सुपर 8 में पहुंचने वाली सबसे अंतिम टीम रही. इसके साथ ही बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में जगह पक्की कर ली है. इस जीत से बांग्लादेश सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के साथ आ गया है. नेपाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर रोक दिया, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने चार गेंद शेष रहते हुए नेपाल को 85 रनों पर ऑलआउट कर दिया. नेपाली टीम एकबारगी को बांग्लादेश को 106 के स्कोर पर रोककर जीत की सिचुएशन में लग रही थी.
किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट) में हुए 17 जून को हुए इस मुकाबले में इस जीत के साथ नेपाल ने सुपर 8 में तो जगह बना ही ली, वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का भी महारिकॉर्ड बना डाला.
बांग्लादेश की जीत में तंजीम हसन साकिब (Tanzim Hasan Sakib) और मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) जीत के हीरो रहे. जिन्होंने शानदार बॉलिंग स्पेल किया. तंजीम ने 4-2-7-4 का बॉलिंग स्पेल किया. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान 4-1-7-3 के आंकड़ों के साथ गेंदबाजी की. पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने भी 2 विकेट झटके.
बांग्लादेश vs नेपाल के मैच में क्या हुआ इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जिसके विकेट एक के एक बाद लगातार गिरते गए. टीम की ओर से सर्वाधिक 17 रन शाकिब अल हसन ने बनाए. कोई भी बल्लेबाज टीम की ओर से 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया.
नेपाल की टीम ने पूरे दमखम के साथ शानदार गेंदबाजी की. सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह एरी, रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने ने 2-2 विकेट हासिल किए.
टी20 वर्ल्ड में सफलतापूर्वक डिफेंड किए गए सबसे कम टारगेट 107 बांग्लादेश बनाम नेपाल, किंग्सटाउन 2024 114 साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क 2024 116 साउथ अफ्रीका बनाम नेपाल, किंग्सटाउन 2024 120 श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, चटगांव, 2014 120 भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क 2024

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









