
Babar Azam vs Zimbabwe T20 World Cup: उफ ये पाकिस्तानियों की इंग्लिश, जिम्बाब्वे भी नहीं लिख सके बाबर आजम, हुए जमकर ट्रोल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम अब तक अपने जीत का खाता नहीं खोल सकी है. पहले उसे टीम इंडिया ने हराया, तो उसके बाद जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. इसी बीच यूजर्स ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अपने 7 साल पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे, जिसमें उन्होंने गलत स्पेलिंग लिखी...
Babar Azam vs Zimbabwe T20 World Cup 2022: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमेशा से ही अपनी कमजोर इंग्लिश के लिए जानी जाती है. कई बार टीम के कप्तान और खिलाड़ी इसी कारण से ट्रोल हो चुके हैं. इस बार मौजूदा टीम के कप्तान बाबर आजम की क्लास लगी है. दरअसल, इसी बीच यूजर्स ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक 7 साल पुराना ट्वीट ढूंढ निकाला है.
इस ट्वीट में बाबर ने इंग्लिश में सिर्फ 'वेलकम जिम्बाब्वे' लिखा है, लेकिन इसमें उन्होंने स्पेलिंग की ऐसी गलती कर दी कि वह आज तक ट्रोल हो रहे हैं. यूजर्स ने यह सब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे जैसी कमजोरी टीम के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद किया है. यूजर्स ने बाबर को ट्रोल करने का एक और बहाना ढूंढ निकाला है.
बाबर इंग्लिश में नहीं लिख पाए 'जिम्बाब्वे'
दरअसल, यह बात मई 2015 की है. उस वक्त जिम्बाब्वे टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. तब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. उसी वक्त जब जिम्बाब्वे टीम पाकिस्तान पहुंची थी, तब बाबर आजम ने वेलकम करने के लिए यह ट्वीट किया था. तब बाबर ने लिखा था, 'Welcome zimbaway.' बस फिर क्या था, बाबर इस ट्वीट के कारण अब तक ट्रोल हो रहे हैं.
Welcome zimbaway
बता दें कि जिम्बाब्वे को इंग्लिश में 'Zimbabwe' ऐसे लिखा जाता है. जबकि बाबर ने 'zimbaway' इस तरह से लिखा. बाबर ने आखिरी के तीन लेटर में 'bwe' की जगह 'way' लिख दिया है. इस पर यूजर्स ने कई तरह से कमेंट किए और बाबर को जमकर ट्रोल किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









