
Babar Azam Troll: बाबर आजम की इंग्लिश सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे, फैन्स बोले- इनसे अच्छी तो सरफराज बोलता है
AajTak
पाकिस्तान टीम ने 18 अगस्त को खेले गए वनडे मैच में नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया था. इसी के साथ तीन वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. दूसरा वनडे जीतने के बाद ही कप्तान बाबर आजम इंटरव्यू दे रहे थे. इसमें वो इंग्लिश भाषा बोलते समय काफी लड़खड़ाए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है....
Babar Azam Troll: खेल जगत हो या फिल्मी दुनिया, हर क्षेत्र में स्टार्स के फैन्स उनकी जमकर तारीफें करते हैं. उनके लिए दीवाने हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई बार कुछ फैन्स अपने स्टार्स के लिए लड़ भी लेते हैं. मगर जब ये स्टार गलती करते हैं या उनकी छोटी से छोटी चीजें भी यूजर्स के ट्रोल का शिकार हो जाती हैं.
ऐसा ही कुछ इस बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के साथ हुआ है. वह लगातार ट्रोलर्स के शिकार हो रहे हैं. एक दिन पहले ही यूजर्स ने बाबर आजम को बाहर निकलते पेट के कारण ट्रोल किया था. अब उनकी इंग्लिश भाषा को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. वैसे बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स में हमेशा से इंग्लिश भाषा की समस्या रही है.
बाबर आजम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें वह एक मैच को बाद इंटरव्यू के दौरान काफी रुक रुककर इंग्लिश बोलते नजर आ रहे हैं.
बाबर को देखा जा सकता है कि वह बीच में रुकते हैं, कुछ सोचते हैं और फिर बोलते दिखाई दे रहे हैं. कई बार तो वह कुछ भी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इसको लेकर अब यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है.
Even Sarfaraz used to speak better english than Babar Azam😂 pic.twitter.com/mvK4S701J3

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








