
Babar Azam, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का छलका दर्द, बोले- किसी एक पर...
AajTak
पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पकिस्तानी कप्तान बाबर आजम काफी निराश हैं. बाबर ने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान को पहले संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने सुपर ओवर में हराया. फिर भारतीय टीम के हाथों उसे छह रनों से हार झेलनी पड़ी. बाबर सेना ने इसके बाद जरूर कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत हासिल की. मगर यह सुपर 8 में पहुंचाने के लिए नाकाफी था.
स्वदेश लौटने पर समीक्षा की जाएगी: बाबर आजम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम काफी निराश हैं. बाबर ने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी. बाबर ने स्वीकार ने किया कि उनकी टीम अच्छा नहीं खेली और करीबी मुकाबले में पिछड़ गई.
बाबर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'हमने मैच में शुरुआती विकेट झटके. पर हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. लगातार विकेट गंवा दिए, पर किसी तरह लक्ष्य तक पहुंच गए. हालात गेंदबाजी के मुफीद थे, लेकिन बल्लेबाजी में अमेरिका और भारत के खिलाफ कुछ गलतियां रहीं. जब आप विकेट गंवाते हैं तो दबाव आप पर आ जाता है.'
बाबर ने कहा, 'देखते हैं कि टीम क्या चाहती है. हम अब स्वदेश जाकर देखेंगे कि क्या कमी रही. करीबी मैचों में पिछड़ गये, बतौर टीम अच्छा नहीं कर सके. एक कप्तान के रूप में, मैं लाइनअप में हर खिलाड़ी के स्थान पर नहीं खेल सकता. हम एक टीम के रूप में हारे हैं, किसी एक पर उंगली नहीं उठा सकते.'
आयरलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की. पाकिस्तान टीम की जीत के हीरो शाहीन शाह आफरीदी रहे. शाहीन ने तीन विकेट झटकने के बाद दो सिक्स की मदद से नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. शाहीन ने कहा, 'हम वैसा क्रिकेट नहीं खेले, देश जिसकी उम्मीद करता है. कुछ विभागों में सुधार करना है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









