
Babar Azam Pakistan Team: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पाकिस्तान को मिलेगा नया कप्तान... बाबर आजम की छुट्टी तय!
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. इसके चलते बाबर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हो गए. बाबर को अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में कप्तानी से हटाया जा सकता है.
बांग्लादेश से घर पर मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मचा हुआ है. इस हार का बड़ा कारण बाबर आजम के खराब प्रदर्शन को भी माना जा रहा है. बाबर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप साबित हुए और 2 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 64 रन बना सके. इसी बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पाकिस्तान को व्हाइट बॉल क्रिकेट में नया कप्तान मिल सकता है. बाबर को अपने खराब प्रदर्शन के कारण वनडे और टी20 की कप्तानी गंवानी पड़ सकती है.
...तो ये धुरंधर बन सकता है नया कप्तान!
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 नवंबर से 3 वन-डे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इसको लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) किसी नए खिलाड़ी को पाकिस्तानी टीम का कप्तान बनाना चाहता है, जिसमें सबसे आगे मोहम्मद रिजवान का नाम चल रहा है. माना जा रहा है कि बाबर आजम को कप्तानी से हटा कर रिजवान को व्हाइट बॉल क्रिकेट में जिम्मेदारी दी जा सकती है. पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पीसीबी अधिकारियों से बात की है. वह चाहते हैं कि टीम को रिजवान के रूप में तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान मिले.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा, 2-0 से किया सूपड़ा साफ, टेस्ट सीरीज में पहली बार हुआ ऐसा
29 वर्षीय बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कई सीरीज से बेहद खराब रहा है. जिसके बाद अब वह टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. इसके कारण वह लगातार लोगों के नजर में बने हुए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घर पर हुए टेस्ट सीरीज में बाबर का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा था. बाबर ने पहले टेस्ट के दौरान पहली पारी में खाता नहीं खोला, जबकि दूसरी पारी में वह 22 रन बनाकर आउट हो गए.
दूसरे टेस्ट के दौरान बाबर ने पहली पारी में 31 और दूसरी पारी में सिर्फ 11 रन बनाए. अब टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन का असर बाबर आजम को वनडे और टी20 में भी भुगतना पड़ सकता है. माना जा रहा है कि लगातार मिल रही हार के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों में भी आपसी मतभेद बढ़ने लगे हैं, जिसके कारण पीसीबी को यह बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









