
Babar Azam, PAK vs AUS: बाबर आजम का धमाल जारी, एक साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में ताबड़तोड़ शतक जमाया और टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीती...
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का धमाल जारी है. वह इस समय फुल फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन वनडे की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.
मैच में बाबर आजम ने 115 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. इसी शतक के साथ बाबर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वह सबसे तेज 84 पारियों में 16 वनडे शतक जमाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 94 वनडे में 16 शतक जमाए थे.
मोहम्मद यूसुफ को पछाड़ा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 16 शतक लगाने के मामले में पूर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ को भी पछाड़ दिया है. इस तरह वे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं. पाकिस्तानी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम है, जिन्होंने 20 सेंचुरी लगाई थी.
Pakistan win the ODI series 2-1 👏 They beat Australia by nine wickets in the third and final ODI in Lahore 🙌#PAKvAUS pic.twitter.com/1IK2VE9qDP
ऑस्ट्रेलियाई टीम को 210 रनों पर समेटा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








