
Babar Azam on Virat Kohli: बुरे दौर से गुजर रहे विराट कोहली के सपोर्ट में आए बाबर आजम, ट्वीट कर लिखा- Stay Strong
AajTak
खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली ने लॉर्ड्स मैच में 25 बॉल खेलकर सिर्फ 16 रन बनाए. कोहली के सपोर्ट में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी एक पोस्ट शेयर की...
Babar Azam on Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. करीब ढाई साल से वह शतक नहीं लगा पाए हैं. कुछ समय पहले तक कोहली कुछ बड़े स्कोर भी बना लिया करते थे, मगर अब हालत यह है कि वह रन बनाने के लिए भी जूझते दिखाई दे रहे हैं.
कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में उन्हें मौका मिला तो वह एक बार फिर वही कहानी दोहराते नजर आए और सस्ते में पवेलियन लौट गए. कोहली के इस बुरे दौर में कई दिग्गजों ने उनका सपोर्ट किया, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए सलाह भी दी हैं.
बाबर आजम ने कोहली के लिए पोस्ट शेयर की
इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सामने आए हैं. उन्होंने कोहली के साथ अपना मजबूत रिश्ता जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है. बाबर ने कोहली को मजबूत बने रहने के लिए कहा. पाकिस्तानी कप्तान ने कोहली को पोस्ट के जरिए समझाया कि टेंशन मत लो यह बुरा दौर जल्दी ही गुजर आएगा.
This too shall pass. Stay strong. #ViratKohli pic.twitter.com/ozr7BFFgXt
लॉर्ड्स में भारतीय टीम 100 रनों से हारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









