
Babar Azam on Afghanistan: अफगानिस्तान से इस हार के बाद टूटे बाबर आजम! इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- हमारे स्पिनर्स तो...
AajTak
AFG vs PAK CWC 2023: अफगानिस्तान ने कैसे पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में हराया, इसके पीछे जिम्मेदार कौन था? कैसे ये मैच पलट गया, कौन था पाकिस्तान की हार का जिम्मेदार? इस बारे में मैच के बाद बाबर आजम ने बात की और जिम्मेदार लोगों को को जमकर खरी- खरी सुनाई.
Babar Azam on Afghanistan after first ever defeat: अफगानिस्तान के हाथों वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान की टीम ने मसलकर रख दिया. वहीं यह भी पहली बार है जब अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप (World cup) में दो मैच जीते हैं. इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टूटे हुए नजर आए. जब उन्होंने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन के बारे में बात की तो वो बुरी तरह से टूटे हुए नजर आए. वहीं उन्होंने अपने गेंदबाजों को जमकर सुनाई.
बाबर आजम ने शिकस्त के लिए अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया जो बीच के ओवरों में विकेट लेने में असफल रहे. पाकिस्तान ने सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम वर्ल्ड कप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे. इसके बाद अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की थी.
बाबर ने मैच के बाद कहा,‘‘हमने अच्छा स्कोर बनाया था पर गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा क्योंकि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पाए. वर्ल्ड कप में अगर आप एक डिपार्टमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपको हार का सामना करना पड़ता है.’’
उन्होंने कहा,‘‘हमने बॉलिंग में अच्छी शुरुआत की पर हम विकेट नहीं ले पाए. अफगानिस्तान को जीत का पूरा श्रेय जाता है. हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं विशेष कर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं है. पिच से दूसरी पारी में भी स्पिनरों को मदद मिल रही थी लेकिन अफगानी बल्लेबाजों पर किसी तरह का प्रेशर नहीं था.’’
Thank you @babarazam258 for your gift! 🤝#AfghanAtalan | #CWC23 | #AFGvPAK | #WarzaMaidanGata pic.twitter.com/lMb3KdIVfd
बाउंड्री नहीं रोकी, फालतू के रन दिए बाबर ने इस दौरान यह भी कहा कि मैदान में हमने बाउंड्री नहीं रोकी और रन दे दिए, हमने बीच के ओवरों में लेंथ पर गेंद नहीं डाली, खासकर हमारे स्पिनरों ने. हम बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. यानी साफ रहा कि बाबर अपने स्पिनर्स से खासा नाराज दिखे. पाकिस्तान के स्पिनर उसामा मीर का बॉलिंग स्पेल का फिगर 8-0-55-0 रहा. वहीं इस मैच में वापसी कर रहे शादाब खान 8-0-49-0 फिर से फ्लॉप रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









