
Babar Azam fitness: बाबर आजम इस वजह से हुए जमकर ट्रोल, यूजर्स बोले- रोहित शर्मा मत बन जाना
AajTak
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम इन दिनों नीदरलैंड दौरे पर हैं. यहां पाकिस्तान टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए हैं. इस दौरान बाबर ने अपने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए. इस पर यूजर्स ने बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स का कहना है कि बाबर का पेट बढ़ रहा है. इसको कम करना चाहिए.
Babar Azam fitness: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों अपने पीक पर हैं. उनका फॉर्म बेहद शानदार चल रहा है. अपने खेल के दम पर बाबर आजम पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में छाए हुए हैं. मगर उन्हें भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है.
बाबर को यह ट्रोल किसी और वजह से नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस के कारण झेलना पड़ रहा है. लोग बाबर को उनके बाहर निकलते पेट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से तुलना कर रहे हैं.
'पेट बाहर आ रहा है. इसका कुछ करो'
दरअसल, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम इन दिनों नीदरलैंड दौरे पर हैं. यहां पाकिस्तान टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बीच कप्तान बाबर ने अपने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. बस इन्हीं फोटोज को लेकर यूजर्स ने बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स का कहना है कि बाबर का पेट बढ़ रहा है. इसको कम करना चाहिए.
एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट किया, 'भाई पेट बाहर आ रहा है. इसका कुछ करो. रोहित शर्मा ना बन जाना.' इसी पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद आपका मतलब इंजमाम उल हक होगा दोस्त.'
Bhai pait bahir aarha ha iss ka kuch karo.. Rohit sharma na ban jana..

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









