
Babar Azam: 'ये तूफान से पहले की शांति है...', बाबर आजम पर क्या बोल गए मैथ्यू हेडन
AajTak
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब पाकिस्तानी टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन ने बाबर का बचाव किया है और उन्होंने कहा कि ये तूफान से पहले की शांति है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म हर किसी के लिए चिंता का विषय बनी. पाकिस्तान भले ही किसी भी तरह सेमीफाइनल में पहुंच गया हो, लेकिन अभी भी बाबर आजम की बैटिंग फॉर्म को लेकर डर बना हुआ है. अब पाकिस्तान के मेंटर मैथ्यू हेडन खुलकर बाबर आजम के बचाव में आ गए हैं. मैथ्यू हेडन का कहना है कि ऐसा हर बल्लेबाज के साथ होता है, बाबर आजम पर हमें काफी भरोसा है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बाबर आजम इस वक्त दबाव में हैं, लेकिन ऐसा फेज़ उन्हें महान ही बनाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन बोले कि हम जानते हैं कि मौसम में जब शांति होती है, तब उसके बाद तूफान भी आता है. ऐसे में दुनिया को चौकन्ना रहना चाहिए, क्योंकि बाबर आजम कुछ बहुत स्पेशल करने वाले हैं.खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर आए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम का बुरा हाल रहा. उन्होंने पांच मैच में सिर्फ 39 रन बनाए हैं, इनमें से 25 रन तो एक ही पारी में आए थे. बाबर आजम ने इस वर्ल्ड कप में 0, 4, 4, 6, 25 रनों की पारी खेली हैं. बाबर आजम लगातार निशाने पर आए हैं, कई एक्सपर्ट्स ने कहा है कि बाबर आजम को ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. अगर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बात करें तो वह काफी मुश्किल से सेमीफाइनल में पहुंच पाया. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने पांच में से 3 जीत, 2 हार झेलनी पड़ीं. पाकिस्तान को भारत और जिम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना है. पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप में सफर – • बनाम भारत- 4 विकेट से हार • बनाम जिम्बाब्वे- 1 रन से हार • बनाम नीदरलैंड्स- 6 विकेट से जीत • बनाम साउथ अफ्रीका- 33 रनों से जीत (डकवर्थ लुईस) • बनाम बांग्लादेश- 5 विकेट से जीत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








