
Babar Azam: बाबर आजम का आईसीसी अवॉर्ड्स में डबल धमाल, सबको पछाड़ बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर
AajTak
आईसीसी अवॉर्ड्स में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का जलवा देखने को मिला है. अब बाबर आजम को आईसीसी ने साल 2022 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है. बाबर ने इस पुरस्कार की रेस में टिम साउदी, बेन स्टोक्स और सिकंदर रजा को पछाड़ दिया. बाबर को इससे पहले ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 भी चुना गया.
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी अवॉर्ड्स में धूम मचा दी है. बाबर आजम को आईसीसी ने साल 2022 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है. बाबर आजम ने इस रेस में सिकंदर रजा, टिम साउदी और बेन स्टोक्स सरीखे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. बाबर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी जाएगी. बाबर को इससे पहले आईसीसी ने ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 भी चुना. यानी कि आईसीसी पुरस्कारों में बाबर का डबल धमाल देखने को मिला.
बाबर आजम ने 2022 के दौरान अपने खेल को और भी ऊंचा किया और व्यक्तिगत रूप से कई रिकॉर्ड तोड़े. बाबर ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान का सितारा लगातार चमकता रहे. बाबर आजम ने बतौर बल्लेबाज साल 2023 में काफी शानदार खेल दिखाया और तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2598 रन बनाए. इस दौरान बाबर ने 8 शतक और 17 अर्धशतक जड़े. साल 2022 में बाबर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे.
Double delight for Babar Azam 🤩 After being named the ICC Men's ODI Cricketer of the Year, the Pakistan star bags the Sir Garfield Sobers Trophy for the ICC Men's Cricketer of the Year 👏#ICCAwards
बाबर का साल 2022 में ऐसा रहा प्रदर्शन
बाबर आजम ने साल 2022 में कुल नौ मैचों में 84.87 की औसत से 679 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में कुल तीन शतक और पांच अर्धशतक जड़े और केवल एक मौके पर वह बल्ले से असफल रहे. बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और नौ टेस्ट मैचों में कुल 1184 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो बाबर ने 26 मैचों में 31.95 के एवरेज से 735 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









