
Babar Azam: पाकिस्तान टीम में खिंची तलवारें! कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम के बीच इस प्लेयर को लेकर जंग
AajTak
पाकिस्तान को अपने ही घर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलना है. सीरीज का पहला मैच 8 जून को होगा. सभी मैच मुल्तान में होंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले ही टीम के अंदर दरार पड़ती नजर आ रही है. यह रार पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम के बीच ठनी है.
दरअसल, बाबर आजम और मोहम्मद वसीम के बीच यह जंग शान मसूद को लेकर शुरू हुई है. यह दोनों ही मसूद के बैटिंग ऑर्डर को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं. यही वजह है कि दोनों के बीच तलवारें खिंच गई हैं.
हाल ही में वसीम ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा था, 'मैंने शान से कहा है कि अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करना चाहिए. इससे हमारे पास भी लोगों को बताने के लिए ये सबूत रहेगा कि शान ने हमारे लिए कुछ बदलाव किया है.' बता दें कि शान मसूद टॉप ऑर्डर बैटर हैं. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के घरेलू टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में डर्बीशायर फाल्कोन्स के लिए खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था.
बाबर ने वसीम के उलट कही ये बातें...
वहीं, बाबर आजम अपने चीफ सेलेक्टर वसीम से बिल्कुल उलट राय रखते हैं. बाबर ने पलटवार करते हुए वेस्टइंडीज सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'शान मसूद टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते आए हैं. उन्होंने निचले क्रम में कभी भी बैटिंग नहीं की है. मेरा मानना है कि यदि शान को 5 या 6 नंबर पर बैटिंग कराते हैं, तो यह उसके साथ सही नहीं होगा. हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं. उस समय के हालात को देखते हुए ही कुछ फैसला लिया जाएगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









