
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का राम मंदिर लेने जा रहा है सुंदर स्वरूप, नक्काशी लगी बेहद खूबसूरत
AajTak
Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरें शेयर की हैं. दरअसल, राम जन्मभूमि का निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं, 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.
Ayodhya Ram Mandir: जैसे जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है, वैसे वैसे राम मंदिर का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है. वहीं, अयोध्या की सड़कों को भी सुंदररूपी नक्काशी से सजाया जा रहा है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्म भूमि की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में राम मंदिर के प्रथम तल का काम होता दिख रहा है.
राम मंदिर की तस्वीरें आईं सामने
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मजदूर राम मंदिर पर नक्काशी का कार्य करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों से पता चल रहा है कि राम मंदिर का कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है. तस्वीरों में दिख रही ये नक्कशी दर्शा रही है कि राम मंदिर का प्रथम तल बेहद खूबसूरत बनने जा रहा है.
कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे का हो सकता है. 22 जनवरी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त के रूप में मृगशिरा नक्षत्र को लिया गया है. मंदिर के पंडितों के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र का समय सबसे ज्यादा शुभ रहेगा.
22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि 15 जनवरी से 24 जनवरी को अनुष्ठान होगा. इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










