
Axar Patel Wedding with Meha: अक्षर पटेल की हुईं मेहा पटेल... वरमाला और सात फेरों का वीडियो वायरल
AajTak
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने गुजरात के वडोदरा में गुरुवार (26 जनवरी) को मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए. इसके वरमाला और सात फेरों का वीडियो भी सामने आया है. साथ ही शादी के कई फोटोज भी वायरल हुए हैं.
Axar Patel Wedding with Meha: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए. दोनों की सगाई पिछले साल हुई थी. अक्षर और मेहा पटेल की शादी गुजरात के वडोदरा में गुरुवार (26 जनवरी) को हुई. इसके कई वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
इस शादी समारोह में जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चलते विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ी शादी में नहीं पहुंच सके. अक्षर की बारात का वीडियो भी सामने आया है. दूल्हा बने अक्षर कार में बारात लेकर निकले. उनके साथ पारिवारिक सदस्य साथ बैठे नजर आए.
विंटेज कार पर निकली अक्षर की बारात
28 साल के अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे. पिछले साल ही मेहा और अक्षर की सगाई हुई. अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. अक्षर पटेल ने विंटेज कार पर अपनी बारात निकाली. शादी के बाद के कई फोटो भी वायरल हुए हैं, जिसमें अक्षर और मेहा फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं.
अक्षर पटेल ने मेहा पटेल से की शादी. #AxarPatel pic.twitter.com/PdOuTJGN6B
अक्षर और मेहा के डांस वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें यह दोनों कपल संगीत समारोह में डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं वरमाला और सात फेरों का भी वीडियो वायरल हो रहा है. खुद मेहा पटेल ने भी ट्विटर पर कई सारे फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









