
Axar Patel, IND vs ENG, T20 World Cup 2024: अक्षर पटेल के ड्रीम स्पेल की पूरी कहानी, 'बापू' ने ऐसे किया अंग्रेजों का काम तमाम, हर बार ओवर की पहली गेंद पर झटका विकेट
AajTak
Axar Patel, IND vs ENG, T20 World Cup 2024: अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल जो ड्रीम स्पेल किया, उसी की वजह से टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर आ गई और मैच पलट गया. 'बापू' के नाम से मशहूर अक्षर पटेल अपनी शानदार गेंदबाजी की वजह से 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने.
Axar Patel Bowling against England T20 World Cup Semi-Final: इंग्लैंड की टीम 172 रनों के टारगेट को शानदार तरीके से पीछा कर रही थी... सब कुछ इंग्लैंड के मुताबिक चल रहा था. लग रहा था कि इंग्लैंड कहीं फिर से 2022 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल रिपीट ना कर दे, जहां भारत को 10 विकेट से करारी हार मिली थी. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पूरी लय में लग रहे थे. वह भारतीय गेंदबाज खासकर अर्शदीप पर हमला बोल चुके थे. उनके दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में बटलर ने 3 चौके जड़े और 13 रन बटोरे थे.
मैदान पर रोहित शर्मा की टेंशन बटलर का फॉर्म देखकर बढ़ गई, वहीं, टीवी पर चिपके फैन्स भी सोच रहे थे कि अब क्या होगा...? टीवी पर कमेंट्री कर रहे नवजोत सिद्धू ने कहा कि अब गुरु स्पिनर को लाना ही होगा. शायद सिद्धू का यह कहना था और रोहित ट्रम्प कार्ड के तौर पर अक्षर पटेल को ले आए. 3 ओवरों में अंग्रेज टीम 26 रन बना चुकी थी.
अक्षर पटेल ने बॉलिंंग रनअप लिया, जोस बटलर भी तैयार थे. लेकिन गेंद का सामना करने से पहले ही बटलर तय कर चुके थे कि वह 'रिवर्स स्वीप' अटैम्प्ट करेंगे. फिर अक्षर की गेंद बटलर के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद हवा में उछल गई, जिसे गपचने में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोई गलती नहीं की.
बस यही गेंद और यही विकेट... पूरा मैच भारत की झोली में आ गया. क्योंकि इन्हीं जोस बटलर ने 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 49 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली थी और भारत को तब 10 विकेट से शर्मनाक हार मिली थी.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
टीममेट्स के बीच 'बापू' के नाम से मशहूर अक्षर पटेल ने जिस तरह पावरप्ले में आकर बटलर को आउट किया उससे पूरे मैच का जज्बात और हालात दोनों ही बदल गए. बटलर ने 15 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








