
Auto Expo 2023 ने बनाया रिकॉर्ड, पहुंचे 6.36 लाख लोग, इन वाहनों का रहा जलवा
AajTak
ऑटो एक्सपो 2023 ने इस बार रिकॉर्ड बना दिया है. इस मोटर शो में कुल 6.63 लाख लोगों ने शिरकत की. साथ ही 82 वाहनों ने भारतीय बाजार में अपना डेब्यू किया. इस दौरान मारुति सुजुकी जिम्नी, टाटा सिएरा, सफारी ईवी जैसे वाहन मोटर शो में आकर्षण के मुख्य केंद्र रहें.
देश में 16वें ऑटो एक्सपो की शुरुआत 11 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में कर दी गई थी. आम जनता के लिए इस मोटर शो के दरवाजे 13 जनवरी को खोल दिए गए थे. इस एक्सपो में कुल 6.63 लाख लोगों ने शिरकत की. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. बता दें कि 2020 में आयोजित पिछले ऑटो एक्सपो में 6.08 लाख दर्शकों ने भाग लिया था.
82 वाहनों ने भारतीय बाजार में अपना डेब्यू किया
कई लग्जरी कार निर्माताओं की अनुपस्थिति के बाद भी यह मोटर शो गुलजार रहा है. इस दौरान कुल 82 वाहनों ने भारतीय बाजार में अपना डेब्यू किया. मारुति सुजुकी जिम्नी, टाटा सिएरा, सफारी ईवी जैसे वाहन इस बार आकर्षण के मुख्य केंद्र रहें.
मारुति सुजुकी और हुंडई ने इन वाहनों का किया शोकेस
मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में EVX कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस किया. इस वाहन को साल 2025 में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने बहुप्रतीक्षित 5-डोर जिम्नी और एक नया क्रॉसओवर - फ्रोंक्स को भी पेश किया. इन एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी गई है. इसके अलावा Hyundai India ने Ioniq 5 EV को 44.95 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया. साथ ही कंपनी ने इस मोटर शो में Ioniq 6 EV को पेश किया.
MG Hector SUV की कीमतों का हुआ खुलासा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










