
Australia Vs West Indies: 50 ओवरों का मैच 7 ओवर में खत्म... गाबा जीतने वाली चैम्पियन टीम का बुरा हाल
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. मगर इससे बड़ी और शर्मनाक हार सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मिली है. इस मैच में कंगारू टीम ने 7 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. जबकि हाल ही में विंडीज ने गाबा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इतिहास रचा था...
Australia Vs West Indies ODI Match: ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इतिहास रचने वाली दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम का बुरा हाल हुआ है. हाल ही में विंडीज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रचा था. मगर अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसकी बुरी तरह हार हुई है.
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. मगर इससे बड़ी और शर्मनाक हार सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मिली है. इस मैच में कंगारू टीम ने 7 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.
86 रनों पर ही ढेर हुई वेस्टइंडीज टीम
दरअसल, सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला मंगलवार (6 फरवरी) को केनबरा में खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर वेस्टइंडीज टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान में उतरी थी. इसके बाद पूरी टीम 24.1 ओवरों में 86 रनों पर ही ढेर हो गई थी. टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका.
ओपनर एलिक एथनाज ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जबकि रोस्टन चेज ने 12 और कीसी कार्टी ने 10 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए फास्ट बॉलर जेवियर बार्टलेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. लांस मॉरिस और एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में ही मैच जीता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









