
Australia Updated T20I Team vs India: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में 6 बड़े बदलाव, मैक्सवेल समेत इन वर्ल्ड कप स्टार खिलाड़ियों की वतन वापसी
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बाकी बचे मैचों के लिए अपनी फ्रेश टीम का ऐलान किया है, इसके तहत अभी तक टीम में शामिल 6 खिलाड़ी वापस स्वदेश जा रहे हैं. इनमें धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी शामिल हैं. कुछ खिलाड़ी तीसरे मैच के बाद ही ऑस्ट्रेलिया चले गए.
World Cup stars return home as Australia revamp squad for remaining India T20Is: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप जीतने वाली ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के छह सदस्य टी20 सीरीज के बीच में वतन वापसी कर रहे हैं. आज (28 नवंबर) गुवाहाटी में तीसरे टी20 मैच के बाद ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस और सीन एबॉट का ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे. कंगारू स्पिनर एडम जाम्पा, स्टीव स्मिथ के साथ पहले ही स्वदेश वापसी कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप प्लेइंग 11 में शामिल ट्रेविस हेड ही भारत में टी20 इंटरनेशनल टीम के साथ रहेंगे.
हेड ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप अभियान के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के साथ उनकी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
JUST IN: Wholesale changes for Australia's T20 squad with six World Cup winners on their way home from India | #INDvAUS
कौन नए खिलाड़ी आए ऑस्ट्रेलियाई टीम में... कंगारू टीम ने 'कीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप और बिग-हिटर बेन मैकडरमॉट को टीम में शामिल किया है. वह तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध हैं. वहीं बेन द्वारशुइस और स्पिनर क्रिस ग्रीन चौथे मैच से पहले रायपुर में टीम में शामिल होंगे.
टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने उतरेगी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है. आज (28 नवंबर) टीम इंडिया गुवाहाटी में क्लीन स्वीप करने उतरेगी. पहला टी20ई रोमांचक साबित हुआ, जिसमें भारत ने विशाखापत्तनम में अंतिम गेंद पर जीत हासिल की, जो टी20ई में भारत का सर्वोच्च सफल रनचेज था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








