
Australia Tour of Pakistan: PAK बॉलर्स की खैर नहीं! स्टीव स्मिथ ने टेस्ट सीरीज से पहले की स्पेशल प्रैक्टिस, Video
AajTak
स्मिथ के पास उपमहाद्वीप की पिचों पर खेलने का पूरा अनुभव है. स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों में 53.92 की औसत से 755 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे.
Australia Tour of Pakistan: स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. वैसे 32 वर्षीय स्मिथ का एशेज सीरीज 2021-22 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां वह 30.50 की औसत से 244 रन ही बना पाए थे. अब स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे 1998 के बाद से यह ऑस्ट्रेलिया का पहला पाकिस्तान दौरा होगा. Steve Smith facing spinners with rough spots. Preparation for #Rawalpinditest #PAKvsAUS ( video courtesy of Gav Joshi ) pic.twitter.com/sujoVmfU2U

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









