
Australia T20 World Cup squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, भारत में सीरीज नहीं खेलेंगे डेविड वॉर्नर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी अक्टूबर-नवंबर में ही होना है. यही टीम टूर्नामेंट से ठीक पहले भारत दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. इसके लिए डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया. वॉर्नर की जगह टीम में कैमरून ग्रीन को शामिल किया जाएगा.
Australia T20 World Cup squad: इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में ही होना है. इस टीम की कमान एरॉन फिंच को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तानी पैट कमिंस के हाथों में रहेगी.
बता दें कि पिछले साल भारत की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप यूएई में कराया गया था. तब ऑस्ट्रेलिया टीम ही चैम्पियन बनी थी. इस बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप की टीम को ही चुना है. इसमें सिर्फ एक ही बदलाव किया गया है.
भारत दौरे पर नहीं आएंगे डेविड वॉर्नर
यह बदलाव स्पिनर मिचेल स्वेपसन है. उन्हें बाहर करते हुए ऑलराउंडर टिम डेविड को चुना गया है. साथ ही CA के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई यही टीम ही टूर्नामेंट से ठीक पहले भारत दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी.
हालांकि, इसमें भी एक बदलाव किया गया है. भारत दौरे पर डेविड वॉर्नर नहीं जाएंगे. उन्हें आराम दिया गया. वॉर्नर की जगह टीम में कैमरून ग्रीन को शामिल किया जाएगा.
कब होगी सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









