
Australia T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया का बैडलक...इतिहास ने खुद को दोहराया और चैम्पियन हो गया बाहर!
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इसके साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है और इतिहास ने खुद को दोहराया है. कैसे ऑस्ट्रेलिया का बैडलक उसपर भारी पड़ गया, जानिए...
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अब अपनी आखिरी स्टेज की तरफ बढ़ चुका है. ग्रुप-1 से दो सेमीफाइनलिस्ट मिल गए हैं और ग्रुप-2 से बाकी दो सेमीफाइनलिस्ट रविवार को मिल जाएंगे. ग्रुप-1 में कुछ ऐसा खेल हुआ कि मेजबान और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ही बाहर हो गया. यहां चैम्पियन टीम के लिए इतिहास ही भारी पड़ गया, क्योंकि इतिहास ने खुद को दोहराया और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया.
मेजबान टीम नहीं जीतती है वर्ल्ड कप
टी-20 वर्ल्ड कप का इतिहास देखें तो अभी तक कोई भी मेजबान टीम अपने घर में वर्ल्ड कप नहीं जीती है. 2007 से लेकर 2022 तक यही चीज़ें सामने आई हैं और अब भी ऑस्ट्रेलिया पर यह फैक्ट भारी पड़ गया. • 2007- मेजबान टीम साउथ अफ्रीका, चैम्पियन भारत • 2009- मेजबान टीम इंग्लैंड, चैम्पियन पाकिस्तान • 2010- मेजबान टीम वेस्टइंडीज़, चैम्पियन इंग्लैंड • 2012- मेजबान टीम श्रीलंका, चैम्पियन वेस्टइंडीज़ • 2014- मेजबान टीम बांग्लादेश, चैम्पियन श्रीलंका • 2016- मेजबान टीम भारत, चैम्पियन वेस्टइंडीज़ • 2021- मेजबान टीम भारत (यूएई-ओमान), चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया • 2022- मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया
क्लिक करें: सेमीफाइनल के स्पॉट तय, जानें भारत ने किया क्वालिफाई तो किससे होगी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया पर ये आंकड़े भी पड़ गए भारी • साल 1987- ऑस्ट्रेलिया ने एशिया में वर्ल्ड कप जीता. • साल 1992- अपने घर में हुए वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर. • साल 2021- ऑस्ट्रेलिया ने एशिया में वर्ल्ड कप जीता. • साल 2022- अपने घर में हुए वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया सुपर-12 स्टेज से बाहर.
नेट-रनरेट का खेल • टी-20 वर्ल्ड कप 2021- नेट-रनरेट की वजह से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा. • टी-20 वर्ल्ड कप 2022- नेट-रनरेट की वजह से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









