
Australia Squad WTC Final: भारत के खिलाफ WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, कमिंस-वॉर्नर की हुई वापसी
AajTak
टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. स्क्वॉड में ओपनर डेविड वॉर्नर और कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है.
भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और एशेज सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. 17 सदस्यीय स्क्वॉड में ओपनर डेविड वॉर्नर और पैट कमिंस की वापसी हुई है. वॉर्नर कोहनी की चोट के चलते भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों से बाहर रहे थे. वहीं कप्तान पैट कमिंस भी निजी कारणों से आखिरी दो मैच नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था.
मार्कस हैरिस और मार्श की भी टीम में वापसी
मार्कस हैरिस, मैट रेनशॉ और उस्मान ख्वाजा स्क्वॉड में शामिल अन्य सलामी बल्लेबाज हैं. इंजरी से जूझने और खराब फॉर्म में होने के चलते 36 वर्षीय वॉर्नर के टेस्ट करियर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें एक और मौका दिया है. वॉर्नर का टेस्ट करियर बल्लेबाजी औसत 45.57 है, लेकिन 2019 में इंग्लैंड में अपनी आखिरी सीरीज के दौरान उनका औसत सिर्फ 9.50 का था.
Australia have named their squad for the WTC Final and first two Ashes Tests!#WTCFinal #Ashes
ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी साल 2019 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में लौटे हैं. वहीं इंग्लैंड में जन्मे विकेटकीपर जोश इंगलिस को एलेक्स केरी के बैकअप के तौर पर चुना गया है. मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस के रूप में टीम में सिर्फ चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को जगह मिली है. भारत के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन एगर, मिचेल स्वेपसन और मैट कुह्नमैन को टीम से बाहर कर दिया गया है.
WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लॉयन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान) , मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








