
Australia Squad For ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, कप्तान कमिंस समेत इन खिलाड़ियों की वापसी
AajTak
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस करने जा रहे हैं. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा.
भारत के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. 18 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस करने जा रहे हैं. कमिंस इंजरी के चलते साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहे थे. टीम में ट्रेविस हेड को जगह नहीं मिली है. हेड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले के दौरान बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. हेड की जगह ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को स्क्वॉड में जगह मिली है.
कंगारू टीम में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई है. ये तीनों खिलाड़ी भी इंजरी के चलते साउथ अफ्रीकी दौरे से बाहर रहे थे. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने मार्नस लाबुशेन को भी टीम में शामिल किया है. लाबुशेन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शानदार प्रदर्शन किया है. स्पिन ऑलराउंडर एश्टन एगर पारिवारिक कारणों से इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.
India squad, sorted ✅ The National Selection Panel has picked an 18-man group for our final ODI series before the World Cup. pic.twitter.com/DhHMAoDEkE
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर को इंदौर और सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के मैदान पर होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल: पहला वनडे- 22 सितंबर - मोहाली दूसरा वनडे- 24 सितंबर - इंदौर तीसरा वनडे- 27 सितंबर - राजकोट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









