
Australia PM on Usman Khawaja: फिलिस्तीन के लिए ICC से भिड़े स्टार क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा! ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की तारीफ
AajTak
इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा लगातार गाजा और फिलिस्तीन के पीड़ितों का सपोर्ट कर रहे हैं. इस दौरान उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से भी जमकर ठन रही है. इस पूरे मामले में अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज की एंट्री हुई है.
Australia PM on Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा इस समय काफी सुर्खियों में हैं. इजरायल-हमास युद्ध के बीच ख्वाजा लगातार गाजा और फिलिस्तीन के पीड़ितों का सपोर्ट कर रहे हैं. इस दौरान उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से भी जमकर ठन रही है. इस पूरे मामले में अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज की एंट्री हुई है.
अल्बानीज ने इस मामले में ख्वाजा की जमकर तारीफ की है. बता दें कि ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले आईसीसी से गुजारिश की थी कि उन्हें मुकाबले के दौरान बैट और जूते पर ब्लैक डव (काला कबूतर) स्टीकर लगाने की इजाजत दी जाए.
कप्तान कमिंस ने भी किया ख्वाजा का सपोर्ट
आईसीसी ने ख्वाजा की यह मांग खारिज कर दी थी. ब्लैक डव को फिलीस्तीन जैसे रीजन में शांति और स्वतंत्रता का प्रतीक कहा जाता है. इसके बाद ख्वाजा ने पर्थ टेस्ट के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधी थी. तब आईसीसी ने इसके लिए उन्हें फटकार लगाई थी और भविष्य में उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी.
इस पूरे मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की भी एंट्री हुई थी. उन्होंने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा का सपोर्ट करते हुए कहा था कि गाजा में मानवाधिकार संकट की ओर इशारा करने का ख्वाजा का प्रयास आक्रामक नहीं था. मगर अब इस पूरे मामले में अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज की एंट्री भी हो गई है.
पीएम ने ख्वाजा की हिम्मत की तारीफ की

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









