
AUS vs SL World Cup Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, निसंका-परेरा क्रीज पर
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 14वें मुकाबले में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजेपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले अब काफी रोमांचक हो चले हैं. अफगानिस्तान ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की थी. आज (16 अक्टूबर) वर्ल्ड कप में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजेपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
मौजूदा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों की शुरुआत खराब रही है और उन्होंने लगातार दो-दो मैच गंवाए हैं. ऑस्ट्रेलिया को भारत (6 विकेट) और साउथ अफ्रीका (134 रन) से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं श्रीलंका को साउथ अफ्रीका (102 रन) और पाकिस्तान (6 विकेट) ने करारी शिकस्त दी थी. मुकाबले में कुसल मेंडिस श्रीलंका की कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि दासुन शनाका इंजरी के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.
श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालगे, महीष तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








