
AUS vs SL ODI Series: श्रीलंकाई टीम का खत्म हुआ इंतजार... 6 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत
AajTak
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग छह साल बाद वनडे इंटरनेशनल में जीत हासिल की है.
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में 26 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. गुरुवार को पल्लेकेल में वर्षा से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया को 43 ओवर्स में 216 का टारगेट मिला था. लेकिन पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 37.1 ओवर्स में 189 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगभग छह साल बाद वनडे इंटरनेशनल में मात दी है. इससे पहले 24 अगस्त 2016 को कोलंबो में आयोजित मैच में श्रीलंका को जीत मिली थी.
श्रीलंका ने बनाए थे 220 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका का स्कोर जब 47.4 ओवरों में नौ विकेट पर 220 रन था, तभी बारिश शुरू हो गई. इसके बाद श्रीलंका को बाकी बची गेंदें खेलने का चांस नहीं मिला. मेजबान टीम के लिए विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली. इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा और कप्तान दसुन शनाका ने 34-34 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 8.4 ओवरों में 35 रन देकर चार विकेट चटकाए. जबकि अपना पहला मैच खेल रहे मैथ्यू कुह्नमैन और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं.
ऐसी रही ऑस्ट्रेलियाई पारी
एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 170 रन था, लेकिन उसके आखिरी पांच विकेट 19 रनों पर गिर गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने 30 और स्टीव स्मिथ ने 28 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच चमिका करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेललेज और दुष्मंता चमीरा ने 2-2 विकेट लिए.
दोनों टीमों के अगला मैच 19 को

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









