
AUS vs SL ODI Series: पथुम निसंका के सामने चित हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 19 साल बाद हुआ ऐसा
AajTak
श्रीलंका के पास लगभग 30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात देने का मौका है. श्रीलंका ने इससे पहले 1992 में आयोजित वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था.
श्रीलंकाई टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है. रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली. सीरीज का अगला मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा.
पथुम निसंका रहे जीत के हीरो
292 रनों के टारगेट को श्रीलंकाई टीम ने 48.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर पथुम निसंका ने 137 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे. वहीं, कुसल मेंडिस ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 87 रनों का उपयोगी योगदान दिया. निसंका ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2003 में सिडनी वनडे में 122 रन बनाए थे.
ट्रेविस हेड का पचासा बेकार
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 291 रन बनाए. ट्रेविस हेड ने 65 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. जबकि कप्तान एरॉन फिंच ने 62 और एलेक्स कैरी ने 49 रनों का योगदान दिया. मेजबान टीम के लिए जेफरी वेंडरसे ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
30 साल बाद इतिहास रचने का मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








