
AUS vs SA, Women T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया... टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची
AajTak
AUS vs SA Women Semi-Final, Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (17 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली है.
AUS vs SA Women Semi-Final, Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (17 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली है. अफ्रीका ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है.
महिला टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार (18 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार (20 अगस्त) को दुबई में खेला जाएगा.
6 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार बाहर
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में वो हुआ है, जो सिर्फ पहले यानी 2009 सीजन में हुआ था. दरअसल, 2009 से अब तक 8 महिला टी20 वर्ल्ड कप हो चुके हैं. इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 6 जीते हैं. एक बार 2016 सीजन के फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
जबकि 2009 सीजन में ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी. इसके बाद अब दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब कंगारू टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी है. इस बार चोकर्स कही जाने वाली साउथ अफ्रीका टीम ने इतिहास रच दिया है.
इस तरह अफ्रीका ने कंगारुओं को हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









