
AUS vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के मुरीद हुए रविचंद्रन अश्विन, कराची टेस्ट को लेकर किया ये ट्वीट
AajTak
कराची टेस्ट में बाबर आजम की शतकीय पारी से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काफी प्रभावित हैं. अब अश्विन पांचवें दिन एक दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं.
AUS vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 506 रनोंं का पहाड़ सरीखा लक्ष्य दिया था. लेकिन पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की शानदार शतकीय पारी ने मेजबान टीम के कैम्प में जान फूंक दिया है.
चौथे दिन की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी दो विकेट पर 192 रन बना लिए थे. ऐसे में मेजबान टीम को टेस्ट जीतने और श्रृंखला में 1-0 से आगे बढ़ने के लिए और 314 रनों की आवश्यकता है. बाबर ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 171 रन की नाबाद साझेदारी की है. बाबर और शफीक क्रमश: 102 और 71 रन बनाकर खेल रहे थे.
बाबर आजम की शतकीय पारी ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी मुरीद बना लिया है. अब अश्विन पांचवें दिन एक दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं. अश्विन ने ट्वीट किया, 'बाबर आजम वेल डन, एक दिलचस्प अंत होने जा रहा है.'
चौथे दिन की समाप्ति के बाद बाबर ने इस पारी को लेकर कहा, 'यह पारी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, टीम को इसकी जरूरत थी. सौभाग्य से, मैं शफीक के साथ अच्छी साझेदारी करने में कामयाब रहा. मैच अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें उसी तरह से खेलना जारी रखना होगा और अन्य बल्लेबाजों को भी आगे आने की जरूरत है.'
दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में खेला पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, जिसके बाद पिच को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. आईसीसी ने भी पिच को खराब बताया था. इसके बाद कराची में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भी पिच पर सवाल खड़े हो रहे थे. पहले ऑस्ट्रेलिया ने रनोंं का अंबार लगाते हुए पहली पारी में 556 रन बना दिए थे. लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 148 रनोंं पर ढेर हो गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








