
Aus vs NZ LIVE Score, World Cup 2023: डेविड वॉर्नर-ट्रेविस हेड ने कर दिया धुआं-धुआं, बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी... 100 पार स्कोर, कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई
AajTak
AUS vs NZ LIVE Score, World Cup 2023 Australia vs New Zealand: वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर 27 में आज (28 अक्टूबर) धर्मशाला में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत है. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
Australia vs New Zealand World cup 2023 scorecard: धर्मशाला में वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर 27 में आज (28 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रेविस हेड की वापसी हुई है. मार्कस स्टोइनिस चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं किए गए. वहीं कैमरन ग्रीन भी टीम से बाहर हैं.
वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्क चैपमैन काफ निगल इंजरी की वजह से इस मैच में नहीं खेले. उनकी जगह जेम्स नीशम को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप कप के पांच मैचों में से एकमात्र मैच भारत से धर्मशाला में हारी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस वर्ल्ड कप में दो हार के बाद शानदार वापसी की. वह 5 मुकाबलों में से 3 मैच जीती है, इस तरह वो वर्ल्ड कप की प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर काबिज है.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








