
AUS vs ENG highlights, T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने बनाया इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड को दी पटखनी, बना ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में शिकस्त दी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इस टी20 वर्ल्ड कप बिगेस्ट स्कोर बनाया और अंग्रेज टीम को 36 रनों से शिकस्त दी.
Australia vs England highlights, T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में 8 जून को क्रिकेट जगत की दो परंपरागत चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारबाडोस में भिड़ंत हुई.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 201/7 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में खेलने उतरी इग्लैंड की टीम विनिंग टारगेट से 36 रनों से दूर रह गई. इंग्लैंड की टीम महज 165/6 रन ही बना सकी.
एक समय इंग्लैंड की टीम मैच जीतने की स्थिति में लग रही थी, लेकिन फिर उनके विकेट भरभराकर एक के बाद एक गिरते गए और कंगारू टीम ने जीत दर्ज की.
'प्लेयर ऑफ द मैच' एडम जाम्पा ने सबसे पहले अंग्रेज टीम पर हमला बोला. उन्होंने एक के बाद एक लगातार दो ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड की रनचेज की कमर तोड़ डाली. ये दोनों विकेट फिल सॉल्ट (37, 23 गेंद) और जोस बटलर (42, 28 गेंद) के थे. सॉल्ट और जोस बटलर ने मिलकर 43 गेंदों में 73 रनों की पार्टरशिप की थी. इसके बाद तो लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, इंग्लैंड इसके बाद लक्ष्य से चूक गई.
इंग्लैंड के लिए मोईन अली (25) और हैरी ब्रूक (20) ने कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाफी रहा. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. एडम जाम्पा ने भी 4 ओवर में 28 रन लेकर 2 विकेट लिए. वहीं मार्कस स्टोइनिस और और जोश हेजलवुड को भी एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 201 रनों का स्कोर खड़ा किया. ट्रेविस हेड (34 रन, 18 गेंद) और डेविड वॉर्नर (39 रन, 16 गेंद) ने तेज तर्रार शुरुआत की और महज पांच ओवर्स में 70 रन जोड़ लिए. इसके अलावा मिचेल मार्श (35), ग्लेन मैक्सवेल (28), मार्कस स्टोइनिस (30) ने उपयोगी योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट लिए. वहीं मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 सफलता मिली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









