
Asus Zenbook DUO 2024 Review: डुअल स्क्रीन वाला शानदार लैपटॉप, क्या खरीदना सही रहेगा?
AajTak
Asus Zenbook DUO 2024 Review: लैपटॉप मार्केट में Asus तरह-तरह के प्रयोग करता रहता है. कंपनी ने हाल में ही डुअल स्क्रीन वाला दमदार लैपटॉप लॉन्च किया है. ये लैपटॉप शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें दो डिस्प्ले दिए गए है और दोनों ही टच पैनल है. आप इसकी स्क्रीन को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्मार्टफोन्स में इनोवेशन हो रहे हैं. फोल्डिंग, फ्लिप और अब तो AI सपोर्ट वाले स्मार्टफोन आ गए हैं. ये इनोवेशन हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही एरिया में देखने को मिलता है. हालांकि, लैपटॉप के क्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा इनोवेशन देखने को नहीं मिलता है. थोड़े बहुत जो होते भी हैं, तो वो आम लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं.
Asus ऐसा ब्रांड ने जिसने पिछले कुछ सालों कई तरह के लैपटॉप लॉन्च किए हैं. फोल्डिंग से लेकर डुअल स्क्रीन और टैबलेट तक बन जाने वाले लैपटॉप कंपनी ने पेश किए हैं. अब ब्रांड एक डुअल स्क्रीन वाला नया लैपटॉप लेकर आया है. हम बात कर रहे हैं Asus Zenbook DUO 2024 की.
पिछले कुछ दिनों से हम इस लैपटॉप को यूज कर रहे हैं. इसमें आपको दो स्क्रीन दी गई हैं, जिन्हें आप एक ही काम के लिए या फिर अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. सवाल ये है कि Asus का ये डिवाइस रियल लाइफ में कितना प्रैक्टिकल है. इस रिव्यू में हम ये बात ही करेंगे.
Asus Zenbook DUO 2024 एक फ्रेश डिजाइन के साथ आता है. इसमें आपको डुअल स्क्रीन देखने को मिलेगा. डिवाइस प्रीमियम फिनिश के साथ आता है. इसमें ग्रे ऐलुमिनियम लिड का इस्तेमाल किया गया है. लैपटॉप डुअल स्क्रीन के बाद भी काफी पतला है. हालांकि, इसे सबसे पतला लैपटॉप नहीं कहा जा सकता है.
कंपनी ने इसे अच्छा बनाने के साथ ही मजबूत भी बनाया है. कंपनी की मानें, तो ये डिवाइस MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है. इसमें आपको दो स्क्रीन मिलती है और दोनों ही टच पैनल है.
यह भी पढ़ें: Pixel 8a Review: सेग्मेंट बेस्ट हो सकता था ये फोन, लेकिन यहां हो गई Google से चूक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










