
Asian Cricket Council का ऐलान- एशिया कप टूर्नामेंट अब 2023 में होगा
AajTak
कोविड-19 की स्थिति के कारण क्रिकेट कैलेंडर में लगातार बदलाव के कारण समय उपलब्ध नहीं होने के चलते एशिया कप का 2021 टूर्नामेंट अब 2023 में होगा.
क्रिकेट कैलेंडर में लगातार बदलाव होने के चलते समय उपलब्ध नहीं होने के कारण एशिया कप 2021 टूर्नामेंट अब 2023 में होगा. इस साल महाद्वीपीय टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वहां कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा. The ACC Executive Board after careful evaluation has made the decision to postpone the 2021 edition of the Asia Cup to 2023. For More➡️ https://t.co/a5jYnyDqQt@BCCI @TheRealPCB @OfficialSLC @BCBtigers @ACBofficials #ACC #AsiaCup pic.twitter.com/FbIJiU4jbi एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने इस संबंध में बयान जारी किया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









