
Asia Cup 2023 Update: आईपीएल फाइनल के बीच एशिया कप का भविष्य तय होगा आज! BCCI पर पाकिस्तान की नजर
AajTak
IPL फाइनल के दिन एशिया कप का भविष्य तय हो जाएगा. इस बारे में BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था. ऐसे में जय शाह के इस बयान पर तमाम फैन्स की नजरे हैं. आईपीएल फाइनल बारिश की वजह से 28 मई को नहीं हो सका. यह आज (29 मई) को होगा.
एशिया कप को लेकर BCCI सचिव जय शाह ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि आईपीएल फाइनल के दिन इस पर फैसला हो सकता है. आज आईपीएल फाइनल का रिजर्व डे है, तो BCCI इस पर अहम फैसला सुना सकता है. इस फैसले पर पाकिस्तान समेत तमाम क्रिकेट फैन्स की नजर होगी. पाकिस्तान कई बार एशिया कप के आयोजन के लिए गिड़गिड़ा चुका है. मीडिया खबरों के मुताबिक, BCCI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल का समर्थन नहीं करेगा. इस मामले में तीन देशों के सदस्यों से बातचीत होने के बावजूद कोई फैसला नहीं हो सका है. ऐसे में BCCI पर तमाम क्रिकेट फैन्स समेत पाकिस्तान की नजरें होंगी कि क्या फैसला लिया जाता है? भारत ने आईपीएल फाइनल के लिए पाकिस्तान को छोड़कर तमाम देशों के क्रिकेट संस्थाओं के प्रमुखों को बुलावा भेजा था. रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के विरोध को लेकर भारत को अफगानिस्तान और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन है.
दरअसल, इस साल एशिया कप का मेजबान इस बार पाकिस्तान है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम केंद्र सरकार की अनुमति के बिना पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर सकती और ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव रखा था, जिससे चार मैच का आयोजन पाकिस्तान में हो सकता था, पर बीसीसीआई ने इस बात पर रजामंदी नहीं दी थी.
वर्ल्ड कप vs एशिया कप पर तनातनी दिखी थी 2023 का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होगा. वहीं एशिया कप में 6 टीमें शामिल होगी. इनमें पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और क्वलिफायर टीम नेपाल शामिल होगी. बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में हो रहे एशिया कप में भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार कर दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









