
Asia Cup 2023 Match shifted: एशिया कप में बड़ा बदलाव, भारत-पाकिस्तान समेत बाकी मुकाबले हम्बनटोटा में हुए शिफ्ट
AajTak
क्रिकेट फैन्स के लिए एशिया कप 2023 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फाइनल समेत सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होने हैं. मगर खबर आ रही है कि अब यह मैच शिफ्ट कर दिए हैं. इन मुकाबलों को हम्बनटोटा में कराया जाएगा. यह फैसला बारिश के कारण लिया गया है...
India vs Pakistan, Asia Cup 2023 Match shifted: एशिया कप 2023 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीच टूर्नामेंट में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले फाइनल समेत सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबलों को हम्बनटोटा में शिफ्ट कर दिया है.
मैचों को शिफ्ट करने के लिए पल्लेकेल और दांबुला वेन्यू पर भी विचार किया गया था. मगर हम्बनटोटा में शिफ्ट किया गया है. बता दें कि कोलंबो में इस समय काफी तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक यहां लगातार बारिश होगी. यही कारण है कि एसीसी ने कोलंबो के सभी मुकाबलों को शिफ्ट किया है.
17 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
बताया गया है कि श्रीलंकाई शहर हम्बनटोटा दक्षिणी प्रांत में स्थित है. यह काफी शुष्क क्षेत्र माना जाता है. जबकि कोलंबो में भीषण बारिश हो रही है. पल्लेकेल और दांबुला में भी बारिश की आशंका बनी हुई है. ऐसे में एसीसी ने कोलंबो के सभी मैचों को हम्बनटोटा में शिफ्ट किया है. अब एशिया कप का फाइनल भी इसी मैदान पर 17 सितंबर को खेला जाएगा.
कोहली ने नेपाल के गानों पर लगाए ठुमके, फैन्स भी साथ में झूमे, VIDEO
भारत-पाकिस्तान दूसरा मैच भी इसी मैदान पर होगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









