
Asia Cup 2023 Match Schedule: एशिया कप का आगाज कल... 2018 के बाद फिर बादशाहत कायम करेगी भारतीय टीम?
AajTak
एशिया कप इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आगाज कल (30 अगस्त) को पाकिस्तान के मुल्तान में होने वाला है. पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा.
India Vs Pakistan Asia Cup 2023 Match, Date, Venue: एशिया कप 2023 सीजन का आगाज कल (30 अगस्त) को पाकिस्तान के मुल्तान में होने वाला है. पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है.
एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. ऐसे में इसका आगाज पाकिस्तान में जरूर होगा, लेकिन भारतीय टीम खिताब जीतकर टूर्नामेंट को श्रीलंका में खत्म कर सकती है.
एशिया कप में रहा भारतीय टीम का दबदबा
इस बार यदि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो 4 साल बाद फिर एशिया कप में टीम की बादशाहत फिर कायम होगी. एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. टीम ने पिछला खिताब 2018 में जीता था.
अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









