
Asia Cup 2023: श्रीलंका में शर्मनाक है बांग्लादेश का रिकॉर्ड, कौन जीतेगा आज... शाकिब-शनाका की संभावित प्लेइंग 11 आई सामने?
AajTak
एशिया कप 2023 के एक अहम मुकाबले में आज श्रीलंका और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी. वैसे देखा जाए तो बांग्लादेश का रिकॉर्ड बहुत खराब है. आज (31 अगस्त) को पल्लीकेल में होने वाले मैच पहले जानें प्रीव्यू, मैच की प्लेइंग इलेवन के बारे में...
Asia Cup 2023, Bangladesh vs Sri Lanka Match, SL vs BAN, Cricket Match No 2 Updates: एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आज (31 अगस्त) आमने-सामने होंगी. एक ओर बांग्लादेश की टीम श्रीलंका में अपने 33 में से 28 मैच हारी है, लेकिन पिछले तीन एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) में उनकी टीम दो बार फाइनल में भी पहुंची हैं. ऐसे में बांग्लादेश को एकदम कमजोर समझ लेना श्रीलंका पर भारी पड़ सकता है.
बांग्लादेश ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जो उसने जीता था. वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा जीत प्रतिशत 81.63% है. केवल पाकिस्तान का प्रतिशत (86.48) अधिक है. पर, श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले दस मैचों में से चार में हार का सामना किया है.
2021 के बाद से पहले 10 ओवर में श्रीलंका और बांग्लादेश के गेंदबाजो ने खूब विकेट लिए हैं. श्रीलंका 41 वनडे मैचों में कुल 68 विकेट लेकर इस मामले में टॉप 10 टीमों में नंबर एक पर है, वहीं 38 मैचों में 62 विकेट लेकर बांग्लादेश इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
श्रीलंका की टीम की मजबूती
पथुम निसंका ने वनडे फॉर्मेट में पिछले दो साल में लगभग 53 के एवरेज से 1178 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ना ने भी इस साल 60.1 की औसत से 10 मैचों में 481 रन बनाए हैं. 2020 से 2022 तक कुसल मेंडिस का वनडे में प्रदर्शन अच्छा रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








