
Asia Cup 2023: भारत की पाकिस्तान से नहीं... इस टीम से राइवलरी, जानें एशिया कप के दिलचस्प आंकड़े
AajTak
एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंकाई जमीन पर होना है. इस टूर्नामेंट में सबकी निगाहें भारत-पाकिस्तान मैच पर रहने वाली हैं, जो 2 सितंबर को पल्लेकेल में खेला जाना है. भारत एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है.
एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है. इस टूर्नामेंट में 6 टीमों को 2 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत पाकिस्तान और नेपाल शामिल है. वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रखा गया है. इस बार एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने हैं. एशिया कप का पिछला संस्करण यूएई में खेला गया था, जो टी20 फॉर्मट में हुआ.
एशिया कप का यह 16वां संस्करण होने जा रहा है. सबसे पहले बार एशिया कप साल 1984 में यूएई की धरती पर आयोजित हुआ था. उस शुरुआती सीजन में भारत विजेता रहा था, वहीं श्रीलंकाई टीम दूसरे पायदान पर रही थी. ऐसा दूसरी बार होगा जब एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है.
9 मिनट में गिल हुए अंदर, टीम इंडिया में लौटी 'सांस', वसीम जाफर की ये 'मछली' वायरल
इससे पहले साल 2008 का एशिया कप पाकिस्तान में खेला गया था. उस सीजन में श्रीलंका विजेता रहा था. ये जानकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा कि भारत ने अब तक सिर्फ एक बार एशिया कप की मेजबानी की है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी सबसे ज्यादा 6 बार बांग्लादेश ने की है.
फाइनल में कभी नहीं भिड़े भारत-पाकिस्तान
जब क्रिकेट की बात होती है तो भारत-पाकिस्तान की राइवलरी का जिक्र जरूर होता है. इसको क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी माना जाता है, लेकिन अगर आप एशिया कप के आकंड़ो पर नजर डालेंगे तो अलग तस्वीर नजर आएगी. एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका का 8 बार आमना-सामना हुआ है. वहीं ऐसा एक बार भी नहीं हुआ जब भारत-पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में भिड़े हों. इस बार पाकिस्तान की टीम भी काफी मजबूत लग रही है, ऐसे में हो सकता है कि पहली बार एशिया कप फाइनल में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









