
Asia Cup 2023: पाकिस्तान में होंगे एशिया कप और चैम्पियंस ट्रॉफी, क्या शामिल होगी टीम इंडिया?
AajTak
साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा, इस बात की पुष्टि कर दी गई है. हालांकि, भारत की टीम इसमें हिस्सा लेगी या नहीं, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से फैंस को बड़ा तोहफा दिया गया. साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा, इस बात की पुष्टि कर दी गई है. हालांकि, भारत की टीम इसमें हिस्सा लेगी या नहीं, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को फैंस के लिए आने वाले होम सीज़न का ऐलान किया. जिसमें साल 2022 के बाद पाकिस्तान में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैच की लिस्ट जारी की गई है. साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान पहुंच रही है. पाकिस्तान में होने वाली सीरीज़: • ऑस्ट्रेलिया – तीन टेस्ट, तीन वनडे, एक टी-20 (अप्रैल 2022) • वेस्टइंडीज़ – तीन वनडे (जून 2022) • इंग्लैंड – 7 टी-20, 3 टेस्ट (सितंबर-दिसंबर 2022) • न्यूजीलैंड – दो टेस्ट, तीन वनडे (जनवरी 2023) • न्यूजीलैंड- पांच वनडे, पांच टी-20 (अप्रैल 2023) • 50 ओवर एशिया कप 2023 • चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 Some wishes do come true! You wanted international cricket in Pakistan, and we have heard you. Here's the full schedule. Which match are you looking forward to?#harhaalmaincricket pic.twitter.com/f35qJoLYuU

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









