
Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने कर दी भारी भूल..? अश्विन और चहल को बाहर रखने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर
AajTak
सोमवार को भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है. टीम इंडिया स्क्वॉड से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल बाहर हैं. पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि अश्विन और चहल के वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए था.
Asia Cup 2023: स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था. यह राय पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और करसन घावरी की है. सोमवार को भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है. स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है.
'.. अश्विन जानते हैं कि विकेट कैसे लेने होते हैं'
मदनलाल ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप यादव को अच्छी तरह से खेलते हैं. युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए था. वह मैच विजेता गेंदबाज हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 500-600 विकेट लिए हैं. वह जानते हैं कि विकेट कैसे लेने होते हैं. हमने उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी नहीं खिलाया, ऐसा क्यों किया गया यह टीम प्रबंधन बेहतर जानता होगा.’
...सीनियर खिलाड़ी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं
करसन घावरी ने विश्व कप की टीम में अश्विन को रखने की वकालत की और कहा कि भारतीय परिस्थितियों में वह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 712 विकेट लेने के बाद अब अश्विन को क्या साबित करना है. सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया.’
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें घावरी ने कहा, ‘अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्हें एशिया कप की टीम में चुना जाना चाहिए था. वह भारतीय पिचों पर वनडे विश्व कप में महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित होंगे.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








