
Asia Cup 2023: ‘गृह मंत्रालय फैसला करेगा...’, एशिया कप विवाद पर अनुराग ठाकुर ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब
AajTak
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशिया कप को लेकर जारी विवाद पर बयान दिया है. अनुराग ठाकुर का कहना है कि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इसपर गृह मंत्रालय फैसला करेगा. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की उस धमकी का भी जवाब दिया है, जिसमें पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के बायकॉट की बात कही थी.
साल 2023 में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आपत्ति जाहिर की गई. अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का भी इसपर बयान आ गया है, उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इसपर गृह मंत्रालय फैसला लेगा. खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी है: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विषय पर कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा. हम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है. आतंकवाद के साये में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.
क्लिक करें: 'वर्ल्ड कप में भारत से मैच का बहिष्कार हो...', जय शाह के बयान पर भड़क गया PAK दिग्गज पाकिस्तान की ओर से वनडे वर्ल्ड कप का बायकॉट करने की धमकी दी गई है, जिसपर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में विश्व कप खेलने के लिये क्वालिफाई कर चुकी सभी टीमों को न्योता दिया जाएगा. भारत अब उस स्थिति में नहीं है कि किसी की सुनेगा और किसी के पास सुनाने का कोई कारण नहीं है, हम सभी का स्वागत करेंगे और उम्मीद है कि सभी आएंगे.
#WATCH | This is a BCCI matter, the Board will comment on it. World Cup 2023 to be organised in India will be grand and historic. India has played a big role in cricket: Union Sports Minister Anurag Thakur, in Delhi pic.twitter.com/kw1xtMVgpt
भारत के बिना क्रिकेट वर्ल्ड कप: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले कि भारत खेलों की भूमि है, यहां वर्ल्ड कप का आयोजन होता रहता है. अगले साल यहां वर्ल्ड कप होगा और दुनियाभर की टीमें खेलेंगी. क्रिकेट जगत भारत के अलावा क्या है, भारत का बहुत बड़ा योगदान है. यहां होने वाला वर्ल्ड कप ऐतिहासिक होगा.
आपको बता दें कि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी और तटस्थ स्थान पर टूर्नामेंट खेलेगी. इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चेताया था कि ऐसा होने पर 2023 में भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप में उनकी भागीदारी पर असर पड़ सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









