
Asia Cup 2023: 'क्या कह रहो हो...', रिपोर्टर ने भारत-पाकिस्तान के फाइनल पर पूछा सवाल, रोहित शर्मा कंफ्यूज, VIDEO
AajTak
श्रीलंका के पल्लेकेल में आज (2 सितम्बर) एशिया कप 2023 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान वह पत्रकार एक सवाल पर कंफ्यूज हो गए. देखें वीडियो....
Rohit Sharama Press Confrence on India vs Pakistan: क्रिकेट जगत की ग्रेटेस्ट राइवालरी भारत-पाकिस्तान की किताब में आज (2 सितंबर) एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है. इस महामुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के एक सवाल पर कंफ्यूज हो गए.
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से पूछा कि आपको ये सुनकर सरप्राइज नहीं होते कि एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कभी फाइनल मुकाबला नहीं हुआ. इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित कंफ्यूज हो गए. उन्होंने कहा, "क्या कह रहे हो आप, 2007 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ था ना."
इसके बाद पत्रकार ने सवाल दोहराया 'वर्ल्ड कप नहीं एशिया कप...'. जिस पर रोहित ने कहा, "मुझे नहीं पता और इस पर मैं क्या कह सकता हूं, हो सकता है इस बार भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में खेलती नजर आए."एशिया कप 2023 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें
महासंग्राम से पहले पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 का ऐलान
इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने उन्हीं खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका दिया है, जिसने नेपाल के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत दिलाई थी. उधर भारतीय टीम के प्लेइंग-11 का पता टॉस के समय ही हो पाएगा.
वैसे इस बात की संभावना है कि भारत तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों, दो ऑलराउंडर, एक स्पिनर और पांच बल्लेबाजों के साथ उतरेगा. प्लेइंग-11 में सूर्यकुमार यादव के शामिल होने की संभावना नहीं दिख रही है. वहीं शार्दुल ठाकुर पर मोहम्मद सिराज को तवज्जो दी जा सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









