
Asia Cup 2023: एशिया कप की मेजबानी मिलने से पाकिस्तान खुश, जय शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे
AajTak
एशिया कप 2023 के मुकाबले 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे. एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान-श्रीलंका में आयोजित होंगे, लेकिन इसका अधिकारिक मेजबान पीसीबी ही रहेगा. नजम सेठी ने होस्टिंग राइट्स मिलने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह की तारीफ की है.
एशिया कप 2023 के लिए 15 जून (गुरुवार) को तारीखों का ऐलान कर दिया गया. अबकी बार एशिया कप 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा. पाकिस्तान में चार और श्रीलंकाई जमीन पर 9 मैच खेले जाएंगे. एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की तारीखों जारी होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ नजम सेठी की खुशी का ठिकाना नहीं है.
पीसीबी चीफ नजम सेठी ने ही 'हाइब्रिड मॉडल' का प्रस्ताव दिया था. इस मॉडल के तहत नजम सेठी ने भारत के खिलाफ मुकाबले को छोड़कर पाकिस्तान के ग्रुप मैच उसके देश में आयोजित कराने की डिमांड की थी, वहीं भारत को अपने मैच दूसरे देश में खेलने की बात कही थी. एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान के साथ-साथ भले ही श्रीलंका में आयोजित होंगे, लेकिन इसका अधिकारिक मेजबान पाकिस्तान ही रहेगा. नजम सेठी ने होस्टिंग राइट्स मिलने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह की तारीफ की है.
नजम सेठी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिए एक बयान में कहा, 'मुझे खुशी है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप 2023 के लिए हमारे हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया. इसका मतलब है कि पीसीबी इस टूर्नामेंट के होस्ट के रूप में कायम रहेगा और श्रीलंका के साथ मिलकर मैचों का आयोजन करेगा. यह भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान का दौरा नहीं करने के चलते आवश्यक था.'
💬 The great game of cricket will continue to thrive and move forward in what will be interesting and exciting times for the subcontinent cricket fans from the ACC Asia Cup 2023 to ICC Champions Trophy 2025 💬 More details ➡️ https://t.co/xNWnm2YJTX pic.twitter.com/mg0JFJyKIM
सेठी कहते हैं, 'हमारे प्रशंसकों 15 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेट टीम को खेलते देखना पसंद करते, लेकिन हम बीसीसीआई की स्थिति को समझते हैं. पीसीबी की तरह, बीसीसीआई को भी दूसरे देशों का दौरा करने के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होती है. 2008 के बाद यह पहली बार होगा जब किसी बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान में होंगे. पंद्रह साल पहले पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी की थी.
नजम सेठी ने जय शाह की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं एशियन क्रिकेट काउंसिल को मजबूत करने के लिए जय शाह के प्रयासों की सराहना करता हूं. हमारी कोशिश सामूहिक रूप से एक-दूसरे के हितों की रक्षा करना और उभरते एशियाई देशों को अवसर और मंच प्रदान करना है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









