
Asia Cup 2023: एशिया कप का शेड्यूल जल्द होगा जारी, PCB की ओर से आया ये बड़ा अपडेट
AajTak
एशिया कप 2023 को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है और टूर्नामेंट का शेड्यूल इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बात की जानकारी दी है. एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है.
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पिछले महीने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया था. इसके मुताबिक एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए तारीखें तो सामनें आ गई थीं, लेकिन शेड्यूल अबतक जारी नहीं हुआ है.
इसके पीछे की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) है, जो चार से ज्यादा मुकाबले की मेजबानी करना चाहता था. अब एशिया कप को लेकर पीसीबी और एसीसी के बीच मामला सुलझ गया है. इसी हफ्ते एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बात की जानकारी दी है.
पाकिस्तान में होगा उद्घाटन मैच
पीसीबी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 'शनिवार (15 जुलाई) को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने और बाकी मसलों को लेकर पीसीबी एवं एसीसी अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई. इस सप्ताह के दौरान अंतिम कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी. उद्घाटन मैच पाकिस्तान में होने वाला है. पीसीबी मेजबान के रूप में दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स का स्वागत करने के लिए उत्सुक है.'
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पीसीबी सहित सभी हितधारकों ने एशिया कप के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' स्वीकार कर लिया था. जिसके बाद एसीसी ने घोषणा की थी कि इस टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में, जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले से खुश नहीं था और उसने ज्यादा मैचों की मेजबानी करने की डिमांड रखी. अब दुबई में रविवार को हुई एसीसी की बैठक के बाद मामला सुलझ गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अब चार मैचों की मेजबानी करने पर राजी हो गया है.
टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, आयरलैंड दौरे पर संभालेंगे कमान!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









