
Asia Cup 2023: एशिया कप और वर्ल्ड कप पर भारत-पाकिस्तान के बीच ठनी... आखिर कैसे निपटा मामला?
AajTak
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एशिया कप में कुल 6 टीमों के बीच 13 मैच होंगे. इसके तहत पाकिस्तान में 4 और श्रीलंका में 9 मुकाबले होंगे. पिछले साल से ही एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग जारी है. जानिए यह मामला कैसे सुलझा...
Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इसी साल होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच चलते आ रहे कुछ मसलों में से एक सॉल्व हो गया है. इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है, जिससे पाकिस्तान भी खुश नजर आ रहा है. तभी तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी ने इसके लिए एसीसी अध्यक्ष जय शाह की जमकर तारीफ की है.
मगर यहां बता दें एसीसी के लिए एशिया कप की तारीखें और वेन्यू तय करना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था. दरअसल, एशिया कप इसी साल पाकिस्तान की मेजबानी में होना तय है. जबकि वनडे वर्ल्ड कप साल के आखिर में भारत की मेजबानी में होना है.
रमीज राजा के कार्यकाल में शुरू हुआ था विवाद
इन दोनों ही टूर्नामेंट को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ महीनों से काफी ठनाठनी चल रही है. पिछले साल पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा थे. उसी दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान कर दिया था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. बस यही बात पाकिस्तान को इतनी बुरी लगी कि उसने भी कह दिया था कि पाकिस्तान टीम भी वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी.
31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप, श्रीलंका को 9 तो PAK को मिली 4 मैचों की मेजबानी
भारतीय बोर्ड अपना बयान देने के बाद से ही चुप था, लेकिन पाकिस्तान इस पर तिलमिलाया हुआ था. वहां से लगातार बयानबाजी चल रही थी. इन्हीं सब के बीच पाकिस्तान बोर्ड में बड़ा फेरबदल हुआ और रमीज राजा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









