
Asia Cup 2022 IND vs PAK:वर्ल्डकप का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, दुबई में पाकिस्तान से होगी महाजंग
AajTak
टीम इंडिया एशिया कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी. पिछली बार भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में मेन इन ब्लू का लक्ष्य बदला चुकता करने पर होगा.
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अगस्त (रविवार) को होने वाले मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं बाबर आजम पाकिस्तानी टीम की बागडोर संभालने जा रहे हैं.
पिछली बार भारत को मिली थी हार
पिछली बार जब 10 महीने पहले इसी मैदान पर टी-20 विश्वकप के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तो पाकिस्तान से भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी उस टीम में थे. अब रोहित जहां आक्रामक बैटिंग के रवैये को फिर से नया आयाम देना चाहेंगे, वहीं विराट कोहली के लिए यह मैच फॉर्म में वापसी करने का उपयुक्त मंच साबित हो सकता है.
केवल बड़े इवेंट्स में भिड़ती हैं दोनों टीमें
खराब राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंधों के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में दोनों देश आईसीसी एवं एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं. पिछली बार शाहीन आफरीदी ने भारतीय टीम की कमर तोड़ दी थी. लेकिन रविवार को शाहीन आफरीदी पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुवाई करने के लिए मौजूद नहीं होंगे क्योंकि वह चोटिल होने के कारण वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
सूर्या-पंत पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








