
Asia Cup 2022: 'नंबर-1 मेरा इंडिया..', आ गया एशिया कप का प्रोमो, दिखा रोहित-कोहली का दमदार अंदाज, Video
AajTak
27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप में छह टीमें भाग लेने जा रही हैं. इस टूर्नामेंट के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने प्रोमो रिलीज कर दिया है.
एशिया कप 2022 का आयोजन अगस्त-सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में किया जाना है. पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में होना था लेकिन आर्थिक संकट के चलते एशिया कप को यूएई शिफ्ट करना पड़ा है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब लगभग एक महीन का समय बचा हुआ है लेकिन फैन्स की नजरें अभी से इस टूर्नामेंट पर टिक गई हैं.
टूर्नामेंट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अब एशिया कप का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो का टाइटल है 'नंबर-वन मेरा इंडिया, जीतना है अब एशिया. पड़ोसियों में जागी है देखो जीत की उमंग, लहरा के तिरंगा दिखाएंगे हम किसी ने कम. प्रोमो में विराट कोहली और रोहित शर्मा का दमदार अंदाज फैन्स के दिलों को छूने वाला है.
भारत-PAK के बीच होगी जंग
27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेने जा रही हैं. श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा. छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं. टूर्नामेंट के आकर्षण का केंद्र भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा. दोनों ही देशों के फैन्स इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
1984 में खेला गया था पहला टूर्नामेंट
एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी और अबतक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है. टीम इंडिया इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है जिसने अबतक 7 बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा श्रीलंका ने पांच और पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है, श्रीलंकाई टीम जहां इस टूर्नामेंट के सभी 14 संस्करण में भाग ले चुकी है. वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 13-13 बार इस टूर्नामेंट में शामिल हुई हैं. टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप की मौजूदा चैम्पियन है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









