
Asia Cup 2022: टीम इंडिया से भिड़ने जा रहा हॉन्गकॉन्ग, सभी खिलाड़ियों के नाम और रिकॉर्ड जानते हैं आप
AajTak
एशिया कप 2022 के लिए हॉन्गकॉन्ग की टीम ने भी क्वालिफाई कर लिया है. हॉन्गकॉन्ग ने अबतक 52 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे महज 21 मुकाबलों में जीत और 32 मैचों में हार मिली है. खास बात यह है कि भारत के खिलाफ हॉन्गकॉन्ग की टीम पहली बार टी20 मुकाबला खेलने जा रही है.
एशिया कप के लिए छठी टीम का भी आखिरकार फैसला हो गया है. हॉन्गकॉन्ग ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. हॉन्गकॉन्ग ने बुधवार को एशिया कप क्वालिफायर के अपने तीसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को आठ विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है. हॉन्गकॉन्ग ने क्वालिफायर राउंड में अपने तीनों मुकाबले जीते.
हॉन्गकॉन्ग एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेलेगी. यह भारत का दूसरा मैच होगा, जो 31 अगस्त को खेला जाएगा. गौरतलब है कि टीम इंडिया को अपना पहला मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है. हॉन्गकॉन्ग भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद अपना दूसरा मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.
बाबर-निजाकत के पास अच्छा अनुभव
हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भारत का पलड़ा निश्चित रूप से भारी रहेगा, लेकिन हॉन्गकॉन्ग की टीम में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अच्छा प्रदर्शन करके भारत के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. कप्तान निजाकत खान और बाबर हयात के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. निजाकत ने 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19.95 की औसत से 978 रन बनाए हैं. वहीं बाबर के नाम पर 32 टी20 मैचों में 29.15 की औसत से 758 रन दर्ज हैं. बैटिंग में यासिम मुर्तजा और किनचित शाह जैसे प्लेयर्स पर भी नजरें रहेंगी.
एजाज के नाम 50 से ज्यादा विकेट
हॉन्गकॉन्ग की बॉलिंग यूनिट में एहसान खान और एजाज खान जैसे गेंदबाज हैं. एहसान खान ने 31 टी20 इंटरनेशनल में 17.59 की औसत से 39 विकेट चटकाए हैं. एजाज खान की बात करें तो वह अबतक 47 टी20 इंटरनेशनल में 58 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा आयुष शुक्ला, यासिम मुर्तजा भी विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








